फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inauguration of namami gange jagriti yatra at cm house by yogi adityanath

सीएम के कार्यक्रम में बारिश से अफरातफरी, योगी बोले- ये गंगा मइया का आशीर्वाद

Thu, 10 Aug 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
inauguration of namami gange jagriti yatra at cm house by yogi adityanath
हरी झंडी दिखाते योगी ‌आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नमामि गंगे जागृति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


 नमामि गंगे के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ-

- गंगा के अंदर कोई गंदगी न गिरने पाए, केवल गंगा मैया कहने से काम नहीं चलेगा। 

- संगम के तट पर आगामी 2019 में कुम्भ का सबसे बड़ा दुनिया का आयोजन होगा।

- सरकार समस्या नही समाधान लेकर आएगी।

- 125 किमी के तटों पर 1 करोड़ 30 लाख वृक्षों को लगाकर हमने प्रतिबद्धता को दिखाया है।

 

- प्राचीन सभ्यता को जीवित रखने के लिए गंगा की अविरलता बहुत ज़रूरी है।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले भीषण उमस और गर्मी से आनंद नगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की कक्षा चार की बच्ची जागृति सिंह की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद तेज बारिश ने कार्यक्रम में खलल डाला। भीग रहे बच्चों को कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया। होमगार्ड विभाग के पदाधिकारी छत ढूंढते नजर आए। 

होमगार्ड की टुकड़ी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मान। कार्यक्रम में चिदानंद सरस्वती, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री आशुतोष टंडन, अनिल राजभर, डीजी होमगार्ड सूर्य शुक्ला मौजूद रहे। 

विज्ञापन


गर्मी और उमस से कक्षा चार की छात्रा कृतिका सिंह बेहोश हो गई जिसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान हो रही बारिश को सीएम ने गंगा मईया का आशीर्वाद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित किया गया। गंगा के किनारे बसे 25 जिलों के 108 ब्लॉक में यह यात्रा जाएगी।इस दौरान होमगार्ड गांव के लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले दुष्प्रभावों को बताएंगे। वे घरों में शौचालय के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।


गंगा के तटवर्ती इलाकों में बहने वाले गंदे नालों के गंगा नदी में गिरने से होने वाले जल प्रदूषण एवं हानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। गंगा नदी में गंदा पानी व गंदगी न फेंकने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे।

इस दौरान नमामि गंगे योजना की मूल भावना को आम लोगों को बताने के लिए नुक्कड़ नाटक आदि कराए जाएंगे।

 लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन के बाद यह यात्रा 11 को हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed