फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in weapons smuggling, woman arrested

महिला करती थी असलहों की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
in weapons smuggling, woman arrested
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने एसयूवी सवार असलहों की महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने सात लाख रुपये, एसयूवी, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने महिला तस्कर के पति के खिलाफ पिछले शनिवार को गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला तस्कर को भी जेल भेज दिया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं इन असलहों व रकम का प्रयोग विधान सभा चुनाव में अशांति फैलाने के लिए तो नहीं किया जाना था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के मुताबिक, पुलिस टीम वीआईपी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी सवार महिला को रोककर चेकिंग शुरू की। एसयूवी के अंदर सात लाख रुपये नकदी मिली, वहीं तीन तमंचे व कारतूस मिले। पूछताछ में महिला नकदी के बारे में ठोस जानकारी नहीं दे सकी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आई महिला विराट नगर निवासी गौरव उपाध्याय की पत्नी प्रिया रस्तोगी है। वह पति के साथ मिलकर अवैध असहलों की तस्करी करती थी। पुलिस ने नकदी व तमंचे जब्त कर लिए। प्रिया के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक, प्रिया रस्तोगी का पति गौरव उपाध्याय भी असलहों का तस्कर है। 29 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। गौरव उपाध्याय को पुलिस कमिश्नर ने जिला बदर किया था लेकिन शुक्रवार रात को सूचना मिली कि वह इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 1.93 लाख रुपये, सोने के जेवरात, तीन 32 बोर के कारतूस, अलग-अलग टेलीकॉम कंपनी के 15 सिम बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति चलाता था स्पा सेंटर
पुलिस के मुताबिक पति गौरव उपाध्याय हुसैनगंज में स्पा सेंटर चलाता था। 2017 में स्पा सेंटर पर छापा पड़ा था। जहां सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं गौरव उपाध्याय कैंट विधान सभा से एक राजनीतिक दल से पिछले विधान सभा का प्रत्याशी भी था।
विधानसभा चुनाव के लिए तो नहीं जा रहे थे असलहे व रकम
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि पति-पत्नी दोनों मिलकर विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने के लिए इन असलहों की आपूर्ति तो नहीं कर रहे थे। महज एक सप्ताह के अंदर दोनों के पास से असलहे व नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है ताकि हकीकत तक पहुंच सके।

पुलिस की निगरानी फेल, घर पर रहता था जिला बदर
वहीं पुलिस की निगरानी पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने गौरव उपाध्याय को छह महीने के लिए जिला बदर किया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई। इसके बाद भी वह अपने घर में आराम से रह रहा था। वहीं 28 जनवरी की रात को उसे दबोच लिया गया। जिसे दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक, उसे जमानत मिल गई। बेखौफ होकर घर में रहने लगा। पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। फिर उसके विराटनगर स्थित आवास पर छापा डाला तो वहां से अपनी पहली पत्नी को लेकर भाग गया। इस बात की पुष्टि पुलिस की गिरफ्तारी की फर्द में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed