फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उत्तर प्रदेश में आज से सरकार जनता के द्वार, अपनी टीम के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री भी होंगे मैदान में

शासन और संवाद : उत्तर प्रदेश में आज से सरकार जनता के द्वार, अपनी टीम के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री भी होंगे मैदान में

Fri, 29 Apr 2022 09:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 09:46 AM IST
सार

18 मंत्री समूह करेंगे मंडलों का दौरा और सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आगरा और ब्रजेश पाठक वाराणसी का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आज से सरकार जनता के द्वार, अपनी टीम के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री भी होंगे मैदान में
यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार शुक्रवार से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के लिए ज्यादातर मंत्री बृहस्पतिवार देर रात संबंधित जिलों में पहुंच गए।

विज्ञापन


मंडलों के भ्रमण के लिए दोनों उप मुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। शेष 16 कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह बनाए गए हैं। इनमें एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री नियुक्त शामिल है। समूह भ्रमण के दौरान जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। किसी एक ब्लॉक और तहसील का भी औचक निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


दलित व मलिन बस्ती में सहभोज कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी  गुणवत्ता परखेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापारियों की समस्याओं, गैंगेस्टर पर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। डीएम की ओर से मंत्री समूह के सामने जिले की स्थिति का प्रस्तुतीकरण भी होगा।

मंत्री समूह मंडल के दौरे के दौरान बैठकों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करेंगे। पूर्व जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और विचार परिवार के संगठनों से भी संपर्क कर फीडबैक लेंगे। मंत्री समूह 15 मई तक अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।


रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट बैठक में आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा और ब्रजेश पाठक को वाराणसी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed