फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
in the city today
अपराजिता
विज्ञापन


अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बालिका दिवस पर इंदिरानगर के सेक्टर-14/8 स्थित सेंट्रल पार्क में कानूनी अधिकार पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम सुबह 11 बजे। इसमें पारिवारिक न्यायालय लखनऊ की पूर्व परामर्शदाता व वरिष्ठ अधिवक्ता गजाला फारुख जागरूक करेंगी।



एक्सपो

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यूपी स्टेट चैप्टर की ओर से पांच दिवसीय नेशनल ट्रेड एक्सपो के चौथे चरण का शुभारंभ गोमतीनगर विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर 12:30 बजे।
विज्ञापन




उत्तरायणी कौथिग

पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के दसवें दिन लोक गायक ललित मोहन जोशी व खुशी जोशी की प्रस्तुति बीरबल साहनी मार्ग स्थित उपवन वाटिका में दोपहर 2 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के निराला सभागार में शाम चार बजे।



वसंत पंचमी

सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से वसंत पंचमी पर हवन-पूजन व प्रसाद वितरण निरालानगर स्थित विद्या मंदिर के प्रांगण में सुबह 10 बजे।



नृत्यधाम फाउंडेशन की ओर से नृत्य प्रस्तुति जानकीपुरम स्थित सेक्टर डी गार्डन में दोपहर 2 बजे।



उड़िया समाज की ओर से सरस्वती पूजा पराग नारायण रोड स्थित पराग डेयरी प्लांट के सामने सुबह 11 बजे।



दूरदर्शन कार्यालय की ओर से वसंतोत्सव अशोक मार्ग स्थित दूरदर्शन परिसर में दोपहर 12 बजे।



केजीएमयू में छात्रों की ओर से वसंतोत्सव व सरस्वती पूजा सुबह 11 बजे।



भंडारा



विश्व हिंदू परिषद की ओर से समरसता भोज अलीगंज सेक्टर-ए स्थित रामलीला पार्क में दोपहर 12 बजे।



लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक संघ की ओर से सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन लविवि के सामने स्थित हनुमान सेतु मंदिर पार्किंग परिसर में सुबह 11 बजे।



वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से सरस्वती पूजन व भंडारा गोमतीनगर स्थित सरस्वतीपुरम में दोपहर 3 बजे।



खाटू श्याम मंदिर की ओर से भंडारा मंदिर परिसर में दोपहर 12:30 बजे।



सम्मेलन

सकल सनातन समाज हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से सम्मेलन गोमतीनगर विकास खंड-5 स्थित आदर्श जन सेवा केंद्र प्रांगण में शाम 4 बजे। हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के मंहत राजूदास मौजूद रहेंगे।



सर्वधर्माय संस्थानम की ओर समरसता सम्मेलन कैसरबाग स्थित राम उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे।



मंगल आरती

रामकृष्ण मठ की ओर से मंगल आरती व भक्तिमय कार्यक्रम निरालानगर स्थित राम कृष्ण मठ में सुबह 5 से रात 10:30 बजे तक।



शिलान्यास

छावनी परिषद की ओर से 1500 केएल क्षमता वाले भूमिगत जलाशय का शिलान्यास सदर बाजार अटल रोड स्थित गोमती कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10:30 बजे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।




साहित्योत्सव

संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय की ओर से जश्ने ए अदब दो दिवसीय साहित्योत्सव गोमतीनगर विपिन खंड स्थित संगीत नाटक अकादमी में दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक।



स्मृति समारोह

बाबू सियापत राम श्रीवास्तव एडवोकेट फाउंडेशन की ओर से सियापत राम की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह लखनऊ बार एसोसिएशन के पुस्तकालय हॉल में दोपहर 3 बजे।



जयंती

राजभर एकता कल्याण समिति की ओर से चक्रवती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1017वीं जयंती लालबाग स्थित मूर्ति परिसर में दोपहर 12 बजे।



दस्तरखान

हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिवस पर शिया हुसैनी फंड की ओर से आम दस्तरखान व नज्र का आयोजन विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित शिया पीजी कालेज में दोपहर 12 बजे।



यात्रा

लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन की ओर से वेंटिलेटर यात्रा आशियाना स्थित पावर हाउस चौराहे पर सुबह 11 बजे।



प्रतियोगिता

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक शैक्षिक प्रतियोगिता विशालखंड गोमतीनगर स्थित परिसर में सुबह 11 बजे।



शपथ ग्रहण

पंडित केदारनाथ पाधा जी कोयला मंडी ऐशबाग लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से शपथ ग्रहण समारोह ऐशबाग स्थित आशा विहार मैरिज लॉन में शाम 5 बजे।



पेटलिस्ट्स डे

क्राफ्टिजन फाउंडेशन की ओर से पेटलिस्ट्स डे का आयोजन अलीगंज स्थित सेक्टर सी के चेतना संस्थान के सभागार में सुबह 11 बजे।



बैठक

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी की ओर से बैठक कैसरबाग स्थित समाजवादी नगर कार्यालय में दोपहर 3:30 बजे।



महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से 13वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व भंडारा सुल्तानपुर रोड स्थित सुशांत गोल्फ सिटी इस्कॉन मंदिर परिसर में सुबह 10:30 बजे।



एलुमिनी मीट

एपीसेन गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर एलुमिनी मीट व सरस्वती पूजन परिसर में सुबह 11 बजे।





नाटक मंचन

सृजन वेलेफेयर सोसाइटी की ओर से म्यूजिकल ड्रामा, दास्तानगोई और अजीजन बाई नाटक का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 7 बजे।



खेल

यूपी और झारखंड के बीच रणजी मैच इकाना स्टेडियम सुबह 9:30 बजे से।



बीए नकवी एडवोकेट मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट आर्यावर्त ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।



अखिल भारतीय विद्युत परिषद शतरंज और कैरम प्रतियोगिता विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में सुबह दस बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed