फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Tue, 30 Sep 2025 03:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
in the city today
रामलीला मंचन
विज्ञापन


-सीतापुर रोड योजना कॉलोनी सेक्टर-ए में रामलीला में राम-हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सीता की खोज, लंका दहन का मंचन 8 बजे से।

-रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से तालकटोरा रोड आलमबाग में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध का मंचन 8:30 बजे से।

-ऐशबाग रामलीला में राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मिलन, बालि वध, अंगद-तारा संवाद 8 बजे से।

-श्री रामलीला समिति महानगर में अशोक वाटिका प्रसंग व रावण-हनुमान संवाद का मंचन रात 8 बजे से।

-श्री जनता रामलीला समिति खदरा में रामेश्वरम स्थापना, विभीषण शरणागति व अंगद-रावण संवाद रात 8 बजे से।

-पंतनगर सांस्कृतिक समिति पंत नगर कॉलोनी में राम-हनुमान मिलन, बालि वध का मंचन रात 8:30 बजे से।

-कुर्मांचल रामलीला समिति की ओर से कुर्मांचलनगर में शूर्पणखा नासिका छेदन, सीता हरण का मंचन रात 8 बजे से।

गणपति पूजा

आर्ट ऑफ लिविंग वैदिक धर्म संस्थान की ओर से गोमतीनगर स्थित विराजखंड-4 के कुकूज लॉन में सामूहिक संकल्प सुबह 7:30 बजे, गणपति पूजन सुबह 8 बजे, श्रीचंडी होमा सुबह 9 बजे, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण दोपहर 12:30 बजे।

दुर्गा महोत्सव

-बंगाली क्लब की ओर से दुर्गा महोत्सव में अष्टमी पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हीवेट रोड स्थित क्लब परिसर में शाम 7 बजे से

रोजगार मेला

-रोजगार मेला अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से।

नागरिक सुविधा दिवस

-मंडलायुक्त की ओर से जनशिकायतों की सुनवाई के लिए नागरिक सुविधा दिवस एलडीए में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक।

नाट्य मंचन

-इमेंस आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से नाटककार विजयदान देथा की चार कहानियों का मंचन गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में शाम 7 बजे से।

गोष्ठी

-कृषि विभाग की ओर से राज्य स्तरीय उत्पादकता गोष्ठी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से।

जागरण

-युवजन समाज कल्याण समिति की ओर से 36वां मां भगवती जागरण विकासनगर स्थित लेखराज पन्ना मार्केट में रात 8:30 बजे से।

मिशन शक्ति

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को लेकर मिशन शक्ति कार्यक्रम लोकबंधु अस्पताल में सुबह 10:30 बजे से। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मौजूद रहेंगी।

खेल

ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग ला-मार्टीनियर ग्राउंड में दोपहर तीन बजे से।आज के कार्यक्रम का जोड़
कन्या पूजन

-इनरव्हील क्लब की ओर से 101 कन्याओं का पूजन गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क के निकट गायत्री पार्क में सुबह 11 बजे।
-मानव आदर्श सेवा समिति की ओर से दुर्गा पूजा चारबाग स्थित सेवाग्राम कॉलोनी में सुबह 9 बजे।

नाट्य मंचन

-टेरेस थिएटर की ओर से थोड़ा थोड़ा प्यार का मंचन 5/88 विरामखंड में शाम 7 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed