फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in second wife's murder, husband and first wife arrested

पहली पत्नी के साथ मिलकर की थी दूसरी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Sun, 23 Jan 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
in second wife's murder, husband and first wife arrested
लखनऊ। पारा के कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात हुई जारा खान उर्फ शिवा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति यासीन और पहली पत्नी शहरबानो को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बहराइच भाग गए थे। पुलिस ने जब दबाव बनाना शुरू किया तो दोनों लखनऊ पहुंचे थे। दोनों को कृष्णानगर रेलवे अंडरपास केकरीब से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में यासीन अपनी दूसरी पत्नी जारा खान उर्फ शिवा के साथ रहता था। आठ साल पहले यासीन का विवाह शहरबानों से हुआ था। उसके दो साल बाद यासीन ने जारा खान से प्रेम विवाह किया था। जारा खान हिंदू थी। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के मुताबिक, यासीन पहले नेपाल में प्रॉपर्टी का काम करता था। उसने एक ऑफिस यहां भी खोल रखा था। उसके ऑफिस में ही जारा उर्फ शिवा रिसेप्शन पर नौकरी करती थी। दोनों में प्रेम हो गया था। इसके बाद शिवा से यासीन ने विवाह कर लिया। यासीन ने शिवा के जारा के नाम से आधार कार्ड और दस्तावेज बनवाए थे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले लखनऊ आई थी पहली पत्नी
एसीपी के मुताबिक, यासीन की पहली पत्नी शहरबानो तीन दिन पहले बेटे केसाथ लखनऊ पहुंची थी। तीनों एक साथ पारा में ही रह रहे थे। बृहस्पतिवार को रुपयों को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद यासीन व शहरबानो ने मिलकर जारा की हत्या कर दी। हत्या के समय तीन साल की बेटी को फ्लैट के बाहर निकाल दिया था। हत्या के बाद दोनों ने जारा के शव को गद्दे में लपेटकर छिपाने की कोशिश की थी। एसीपी के मुताबिक, यासीन के बारे में सूचना मिली है कि उसके खिलाफ नेपाल में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के इलाज के लिए छिपा रखा था 20 हजार
एसीपी के अनुसार, पूछताछ में यासीन ने बताया कि जारा ने अपने भाई के इलाज के लिए 20 हजार रुपये छिपाकर रखा था। यासीन को रुपयों की जरूरत थी। मंगलवार को वह अलमारी से पत्नी को बिना बताए रुपये निकाल कर ले गया था। इसकी जानकारी जब जारा को हुई तो उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार शाम भी झगड़ा हुआ था। इस पर उसने शहरबानो के साथ मिलकर जारा की हत्या की योजना बना डाली। शहरबानो ने जारा का हाथ पकड़ा और यासीन ने गला दबाकर मार दिया।

घर के बाहर रो रही थी तीन साल की बेटी
वारदात को अंजाम देने के बाद यासीन फरार हो गया। वहीं पहली पत्नी शहरबानो अपने बेटे के साथ बाहर टहल रही थी। वहीं जारा की तीन साल की बेटी फ्लैट के बाहर रो रही थी। इस बीच जारा का भाई शरद उसे कॉल करता रहा। कॉल रिसीव न होने पर वह पहुंचा तो उसकी भांजी फ्लैट के बाहर रो रही थी। अंदर दाखिल हुआ तो चारपाई के नीचे उसे गद्दे में जारा का शव लिपटा मिला। वारदात के बाद यासीन पहले अपने गृह जनपद बहराइच नानपारा के घसियारनटोला भाग गया था। वहां उसकी लोकेशन मिली थी। पुलिस टीम जब वहां भेजी गई तो वह लखनऊ भाग आया। इस बीच पुलिस ने उसे रेलवे अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed