{"_id":"5c164012bdec2256e802ef11","slug":"in-raibareilly-pm-praises-his-govt-fires-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पीएम ने थपथपाई अपनी पीठ, कांग्रेस को जमकर कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पीएम ने थपथपाई अपनी पीठ, कांग्रेस को जमकर कोसा
Sun, 16 Dec 2018 05:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस को न तो जवानों की फिक्र है और न ही किसानों की। पिछली सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। जब केंद्र में हमारी सरकार आई तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया और अब किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी रायबरेली दौरे के पहले चरण में लखनऊ पहुंचे थे। वहां उनका स्वागत राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने किया।
प्रधानमंत्री ने मंच से जहां अपनी सरकार की तारीफ की, वहीं कांग्रेस को जमकर कोसा। मोदी ने राफेल मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि आज कुछ लोग देश को कमजोर कर देना चाहते हैं। वह झूठ फैला रहे हैं। आज जनता के सामने एक पक्ष सत्य, सुरक्षा और सरकार का है जबकि दूसरा पक्ष कांग्रेस और उन विरोधी ताकतों का है जो देश को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद रायबरेली में तेजी से विकास हो रहा है। जिले का विकास न हो पाने के लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रायबरेली एक वीवीआईपी क्षेत्र है लेकिन विकास में पिछड़ा हुआ था, पर रेल कोच फैक्ट्री के कारण अब लोगों को रोजगार मिल रहा है।
योगी ने कहा कि रायबरेली व अमेठी के गांव-गांव में, घरों में बिजली उपलब्ध हो रही है। दोनों जिलों में स्वच्छता के लिए शौचालय बन रहे हैं। ये विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही सम्भव हो पाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने रायबरेली कोच फैक्ट्री में इस साल बने 900वें हमसफर आधुनिक कोट को हरी झंडी दिखाकर पटरी पर दौड़ाया। उन्होंने कहा कि इसी फैक्ट्री में मेट्रो और सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के डिब्बे भी बनेंगे।