फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in mosque at a time only five person can offer prayer

नमाज की एक जमात में पांच लोग ही होंगे शामिल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
in mosque at a time only five person can offer prayer
लखनऊ। धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोलने के सरकार के ऐलान के बाद मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मस्जिदों से चटाई और कारपेट हटाए जा रहे हैं और सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उलमा ने सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने मुसलमानों से एक वक्त की नमाज की एक जमात में 5 लोगों के ही शामिल होने को कहा है।   ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद एक बार फिर नमाज के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने एक वक्त की नमाज की एक जमात में 5 लोग ही नमाज अदा करने की अपील की है। साथ ही मौलाना ने घरों में वजू करके मस्जिद आने और मास्क लगाकर ही इबादत करने को कहा है। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने भी इमामबाड़ों, दरगाह, कर्बला और मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की। मौलाना खालिद रशीद ने दोबारा जारी एडवाइजरी में मस्जिद में भीड़ जमा न होने देने, बच्चों और बुजुर्गों के मस्जिद न आने, हर समय की नमाज के लिए हर मस्जिद में 4 जमाअतें अलग-अलग 15-15 मिनट के अंतर के साथ अदा करने, जुमे का खुतबा छोटा दिए जाने और उर्दू में तकरीर न करने, मस्जिद में रखी हुई टोपियों का इस्तेमाल न करने, गले न मिलने जैसी तमाम बातों का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed