फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in laws murdered woman for dowry

एक लाख रुपये के लिए ससुरालवालों ने बहू को बम से उड़ाया

Fri, 06 Nov 2015 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Fri, 06 Nov 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
in laws murdered woman for dowry

दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को कमरे में बंद कर बम से उड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के पिता ने खरगूपुर थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ गुरुवार को तहरीर दी है।

विज्ञापन


महिला के पिता का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण महिला की मौत हुई है, दहेज का आरोप निराधार है।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के वीरपुर नई बाजार के रहने वाले मो. रफीक ने गुरुवार को खरगूपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी खैरुलनिशा की शादी 24 मार्च 2014 को खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के रहने वाले एक युवक के साथ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

in laws murdered woman for dowry

शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे।

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने तीन नवंबर की सुबह उसकी बेटी को बम से उड़ा दिया। इस मामले में खैरुलनिशां के पिता ने खरगूपुर थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

खैरुलनिशां के पिता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने खुद की ओर से गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष खरगूपुर अंगद राय का कहना है कि खैरुलनिशां की मौत अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed