फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In last 20 days Chief Minister Yogi Adityanath took hard action against corrupt officers.

20 दिनों में भ्रष्टाचारी अफसरों पर लगातार गिरी योगी की गाज, ताबड़तोड़ इन अफसरों को सिखाया सबक

Sun, 16 Feb 2020 05:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Feb 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
In last 20 days Chief Minister Yogi Adityanath took hard action against corrupt officers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी है। पिछले 20 दिनों के भीतर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों, कोषाधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बस्ती में हवा में सड़क बनाने वाले एक्सईएन, दायित्वों का ठीक से निर्वहन न करने के आरोप में पीटीएस मेरठ के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक, मिर्जापुर में तैनाती के दौरान अनियमितता के आरोपी अमेठी के जिला विकास अधिकारी और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय इसौली सुल्तानपुर से लंबे समय से बिना सूचना गायब चिकित्साधिकारी को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


बदायूं में कोषागार में गबन के आरोपी तीन वरिष्ठ कोषाधिकारियों व 10 तहसीलदारों को निलंबित कराया तो बाराबंकी में किसानों का बीमा क्लेम न देने के लिए बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी को धमकाने में मिर्जापुर के असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर को सस्पेंड किया

शहीद के परिजनों की मदद के लिए जुटाए गए पैसे के दुरुपयोग में आगरा के जिला विकास अधिकारी तथा कानपुर में तैनाती के दौरान कारोबारी को धमकाने में मिर्जापुर के असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर को सस्पेंड कर दिया गया।

कानपुर के केस्को में भ्रष्टाचार के आरोपी अधिशासी अभियंता व लिपिक के खिलाफ अभियोग चलाने की मंजूरी दी तो नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के पूर्व कुलपति सहित तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर की मंजूरी दी।

मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन के साथ एफआईआर

मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनियमितता के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी।

चित्रकूट के खान अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही तो फायर सिस्टम की जांच में गलत रिपोर्ट देने के लिए मथुरा के दो फायर अफसरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करा दी है। यह सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed