फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in election convesing battle between two groups, three arrested

चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्ष भिड़े, प्रधान पद के दो प्रत्याशी गए जेल

Sun, 18 Apr 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
in election convesing battle between two groups, three arrested
लखनऊ। नगराम इलाके में पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस मे भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के प्रत्याशियों को पकड़ कर थाने ले आई और उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अकरहदू गांव में रामसिंह प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। इनके विपक्ष में गांव के ही वासुदेव रावत प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार रात दोनों पक्ष के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान आमने-सामने होने पर एक-दूसरे पर टिप्पणी करने में दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। वासुदेव ने राम सिंह की पिटाई कर दी। पुलिस एक पक्ष के राम सिंह व रोहित कुमार और दूसरे पक्ष के वासुदेव रावत को पकड़ कर थाने ले आई। उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर मो. अशरफ ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed