फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in case of attack on stf, four persons are suspected

एसटीएफ टीम पर हमले के मामले में दोषी पाए गए लेखपाल, कानूनगो और दो पुलिसकर्मी

Mon, 06 Jun 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
in case of attack on stf, four persons are suspected
लखनऊ। एसटीएफ टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में हुई जांच में पता चला है कि आरोपी सपा नेता अरुण यादव की तहसील में तैनात लेखपाल व कानूनगो ने अवैध कब्जा करने में मदद की। वहीं दो पुलिसकर्मियों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा कराने में सहयोग किया था। हर स्तर पर मिलीभगत की वजह से ही उसने सरकारी जमीन पर आलीशान, अहाता, पार्क और गोशाला बनवा रखा था। एसीपी और प्रशासन की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम को कुछ ऐसे ही तथ्य हाथ लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट दो दिन में डीएम और पुलिस कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

अरुण यादव के इन अवैध कब्जों की पोल तब खुली थी जब उसके अहाते में टैंकर से पेट्रोल-डीजल और डिनेचर्ड स्प्रिट चोरी करने की सूचना पर एसटीएफ ने 23 मई को छापा मारा था। अरुण ने अपने साथियों के साथ सफारी गाड़ी से एसटीएफ को कुचलने का प्रयास किया था। उसके साथियों ने टीम को घेर लिया था। इसी दौरान सपा नेता अरुण भाग निकला था। उसके दो साथी पकड़ गए थे। दो दिन बाद ही अरुण व उसके तीन साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बाद ही सामने आया था कि अरुण ने चरागाह की पौने दो बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed