फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in accident car driver died, scooty driver girl injured

स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, कार चालक की मौत

Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
in accident car driver died, scooty driver girl injured
लखनऊ। विभूतिखंड थानाक्षेत्र के वेब मॉल के सामने मंगलवार देर रात बेकाबू कार ने स्कूटी सवार युवती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई लेकिन कार चालक की मौत हो गई। हालांकि कार चालक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, इलाहाबाद निवासी 47 वर्षीय कार सवार मेहंदी हसन लोहिया पार्क चौराहे से पॉलीटेक्निक की ओर जा रहा था। इसी बीच मंगलवार रात करीब 9.45 पर वेब मॉल के पास पहुंचते ही कार के आगे जा रही स्कूटी सवार युवती ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे मेहंदी हसन की कार से स्कूटी में पीछे से टक्कर लग गई। युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मेहंदी हसन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई ऋषिकेश राय के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। आशंका है कि हादसे के बाद दहशत में आने से मेंहदी हसन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई हो। फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed