फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In a dispute over buying a car, a weapon was brandished at the police station

Lucknow News: गाड़ी खरीदने के विवाद में पुलिस चौकी में ताना असलहा

Tue, 21 Jan 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over buying a car, a weapon was brandished at the police station
गाड़ी खरीदने के विवाद में पुलिस चौकी में ताना असलहा
लखनऊ। गाजीपुर थाने के सेक्टर-19 पुलिस चौकी पर सोमवार शाम जमकर हंगामा हुआ। गाड़ी खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से पहुंचे अधिवक्ताओं ने चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस चौकी के भीतर दूसरे पक्ष के युवक ने असलहा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बीकेटी के अस्ती गांव निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी फरीद अली के मुताबिक वह अपनी इनोवा गाड़ी बेचना चाहते थे। इसके लिए उनकी विपिन सिंह से बात हुई थी। उसने टेस्ट ड्राइव के लिए उन्हें मुंशी पुलिया बुलाया था। वह गाड़ी लेकर वहां पहुंचे। विपिन व उसके कुछ साथी भी आ गए और चाबी लेकर टेस्ट ड्राइव पर निकल गए। काफी देर बाद तक जब नहीं लौटे तो फरीद ने विपिन को फोन किया।
विज्ञापन


आरोप है कि विपिन ने कहा कि अब तुम गाड़ी भूल जाओ। यह सुनकर फरीद ने 112 पर फोन किया। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने फोन कर चौकी पर आने के लिए कहा। फरीद अपने साथी अधिवक्ता राहुल के साथ वहां पहुंचे, जहां पहले से मौजूद विपिन और उसके साथ गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने असलहा देकर कहा, गोली मार दो

आरोप है कि पुलिस चौकी के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ी में बैठी महिला उतरकर वहां पहुंची। उसने असलहा देते हुए विपिन से कहा कि इसको गोली मार दो। यह सुनकर विपिन ने फरीद पर पुलिस चौकी के भीतर दरोगा की मौजूदगी में उनपर पिस्टल तान दिया। फरीद ने चौकी इंचार्ज पर आरोपियों की मदद का आरोप लगाया है।


हंगामा देखकर बुलानी पड़ी फोर्स

हंगामा बढ़ता देखकर राहुल ने अपने साथी अधिवक्ताओं को बुला लिया। काफी देर तक वहां गहमागहमी बनी रही। नाराज अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देखकर फोर्स बुलानी पड़ी। आरोप है कि इसी बीच दरोगा ने आरोपियाें को वहां से भगा दिया। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि विपिन और उसके साथी विनम्र मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed