{"_id":"6a7ce3f8f4db7e9361053115","slug":"improvement-in-ranking-lucknow-at-59th-place-on-cm-dashboard-lucknow-news-c-13-lko1096-1873136-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रैंकिंग में सुधार, सीएम डैशबोर्ड पर 59वें स्थान पर लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रैंकिंग में सुधार, सीएम डैशबोर्ड पर 59वें स्थान पर लखनऊ
Thu, 13 Aug 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम डैशबोर्ड की विकास रैंकिंग में लखनऊ की स्थिति में सुधार हुआ है। जून में 72वें स्थान पर रहने वाला जिला जुलाई में 12 पायदान की छलांग लगाकर 59वें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि कई विभागों का प्रदर्शन अब भी संतोषजनक नहीं है।
सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा की जाती है। मई में लखनऊ 75वें और जून में 72वें स्थान पर रहा था। फैमिली आईडी, पर्यटन योजना, पोषण अभियान, सामूहिक विवाह और निर्माण कार्यों में डी ग्रेड मिला था, जबकि जननी सुरक्षा योजना सी ग्रेड में रही। सीडीओ प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगकर सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद जुलाई की रैंकिंग में सुधार हुआ।