{"_id":"5fa3822953901044a70fc5f6","slug":"imported-cracker-selling-will-not-be-allowed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विदेशी पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर लगेगी रोक, जल्द जारी की जाएगी गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में विदेशी पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर लगेगी रोक, जल्द जारी की जाएगी गाइडलाइन
Thu, 05 Nov 2020 10:10 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में विदेशी पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर एक-दो दिन में गाइडलाइन जारी की जाएगी। गृह विभाग के सचिव तरुण गाबा को गाइडलाइन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व न्यायालयों द्वारा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिए गए आदेशों व सुझावों के आधार पर गाइडलाइन तैयार की जा रही है।
अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश
उधर कुशीनगर में बुधवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके से चार लोगों की मौत के बाद डीजीपी मुख्यालय ने पटाखों के निर्माण व भंडारण को लेकर फील्ड के अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसमें डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने पटाखों की दुकानों को अस्थायी लाइसेंस देने, भंडारण की व्यवस्था रिहायशी इलाके से बाहर करने व अवैध निर्माण पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन