फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important website for passport appication

अब आवेदन के सातवें दिन पासपोर्ट, यहां देखें वेबसाइट

Thu, 21 Apr 2016 04:27 PM IST
नरेश शर्मा/ अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Apr 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
important website for passport appication
जल्द ही म‌िलेंगे पासपोर्ट - फोटो : Demo

राजधानी के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अब अपॉइंटमेंट की औपचारिकताएं पूरी करने पर सातवें दिन पासपोर्ट बनने लगे हैं। 

विज्ञापन


उधर गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर एवं लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अपॉइंटमेंट पाने की वेटिंग चल रही है। 
लेकिन जिन लोगों को आवेदन के दूसरे दिन का अपॉइंटमेंट चाहिए वे क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित शिविर में इसे हासिल कर सकते हैं। 

पासपोर्ट विभाग सात दिन में पासपोर्ट बनाकर डिस्पैच कर रहा है। ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट से उसे इस काम में बड़ी सफलता मिली है। यानी क्षेत्रीय कार्यालय के शिविर में पहले दिन आवेदन, दूसरे दिन अपॉइंटमेंट और सातवें दिन पासपोर्ट बनकर तैयार। 
विज्ञापन


वहीं जो आवेदक पासपोर्ट सेवाकेंद्र का अपॉइंटमेंट लेकर औपचारिकताएं पूरी करते हैं, उनके भी पासपोर्ट सातवें दिन बनाकर डिस्पैच किए जा रहे हैं। दरअसल, जबसे पुलिस एवं पासपोर्ट विभाग आपस में कनेक्ट हुए हैं तबसे आवेदकों का पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां द‌िए गए ‌ज‌िलों को म‌िलेंगी सहूल‌ियतें

important website for passport appication

प्रदेश भर के एसएसपी एवं एसपी कार्यालयों से पुलिस वेरिफिकेशन की रिपोर्ट अब तीन दिन में आ रही है। पासपोर्ट विभाग भी सेवाकेंद्र और शिविर में औपचारिकता पूरी होने वाले दिन ही एसएसपी या एसपी कार्यालय को आवेदक का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए ऑनलाइन डाटा भेज रहा है।

लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, कानपुर व झांसी मंडल में आने वाले अवध, बुंदेलखंड एवं पूर्वांचल के जिलों के आवेदक इस शिविर में पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदक पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट pasportindia.gov.in पर आवेदन एवं पासपोर्ट की फीस ऑनलाइन पेमेंट करके अपॉइंटमेंट पा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed