{"_id":"27d95e8d9418025fb9d85140ea790fa9","slug":"important-news-of-doctors-appointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डॉक्टरों को तैनाती से जुड़ी जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डॉक्टरों को तैनाती से जुड़ी जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में नए डॉक्टरों को तैनाती के लिए विकल्प देने का 10 सितंबर को आखिरी दिन है।
विज्ञापन
डॉक्टरों से तीन जिलों के विकल्प स्वास्थ्य विभाग ने मांगे थे। डॉक्टरों को इन्हीं विकल्पों में से एक जनपद में तैनाती दे दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 2001 नए डॉक्टरों की नियुक्ति कर उसकी सूची चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भेजी है।
स्वास्थ्य विभाग ने नए डॉक्टरों को उनकी मनचाहे जिलों में तैनाती देने का निर्णय किया। इसी के तहत डॉक्टरों से तीन जिलों का विकल्प भरकर विभाग को देने के लिए कहा गया।डॉक्टरों को उनके गृह जनपद को छोड़कर विकल्प देने की हिदायत दी गई है।
विकल्प उन्हें ईमेल (ssecup.medical@nic.in) पर या फिर सीधे प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दे सकते हैं।
इसमें डॉक्टरों को अपना अनुक्रमांक, चयन सूची में क्रमांक व गृह जनपद का नाम भी अंकित करना होगा।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि जिन डॉक्टरों के विकल्प मिल जाएंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उन जनपदों में तैनाती दे दी जाएगी।