फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for TET students

नकल पकड़ी गई तो उस केंद्र के स्टूडेंट्स नहीं दे सकेंगे कभी टीईटी

Thu, 12 Oct 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Oct 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
important news for TET students
डेमो - फोटो : डेमो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (र्टीईटी) में किसी केंद्र पर नकल पकड़ी गई तो उस केंद्र के सभी विद्यार्थी भविष्य में कभी टीईटी नहीं दे सकेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर ही नहीं बल्कि शौचालय के बाहर तक सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी जिलों में टीईटी की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टीईटी में किसी भी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए तो उस केंद्र के सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त कर उन्हें भविष्य में टीईटी के लिए अपात्र घोषित किया जाएगा। जिलाधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि सभी जगह सांख्यिकी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जो ट्रेजरी के डबल लॉक से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र तक ले जाएंगे और उनकी ही देखरेख में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र रेंडमाइजेशन के आधार पर तय किए गए हैं, इतना ही परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की सीट भी रेंडमाइजेशन से निर्धारित की जा रही है। समीक्षा में सामने आया कि बुलंदशहर में डीपीएस कोतवाली परीक्षा केंद्र है जबकि, प्रवेश पत्र पर डीपीएस खुर्जा भी लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र या अंकपत्र लेकर आएं साथ

important news for TET students
डेमो
अपर मुख्य सचिव ने प्रवेश पत्र से खुर्जा हटाकर केवल डीपीएस कोतवाली परीक्षा केंद्र रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनआईसी के डेटा में संशोधन करने करने को भी कहा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को पहचान पत्र और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या अंक पत्र लेकर आने को कहा है।

यदि किसी को मूल प्रति जारी नहीं हुई है तो सक्षम अधिकारी से उसकी प्रति सत्यापित कराकर लानी होगी। पल-पल की वीडियोग्राफी होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र की पैकिंग खोलने से लेकर उनके परीक्षा कक्ष तक पहुंचने तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर और परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका (ओएमआर शीट) को सीलबंद करने की भी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed