फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for tet recruitment

72825 शिक्षक भर्ती: तीन दिन में होगा कुछ खास

Thu, 12 Jun 2014 09:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
important news for tet recruitment

अगर आप टीईटी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। तीन दिन में एक बड़ा काम पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, बेसिक शिक्षा सचिव ने 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों से संबंधित डाटा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए एक्सेल पर उपलब्ध डाटा को एक्सेस पर ट्रांसफर करना होगा।

इसके अलावा डाटा फीडिंग के काम में पिछड़ रहे जिलों को तीन दिन के भीतर हर हाल में यह काम पूरा कर लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

25 जून तक पूरी होनी है भर्ती प्रक्रिया

important news for tet recruitment

सुप्रीम कोर्ट ने 25 जून तक 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इसी के मद्देनजर बेसिक शिक्षा सचिव नीतीश्वर कुमार ने अपने दफ्तर में एनआईसी के डायरेक्टर समेत कई अफसरों के साथ भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया ठीक ढंग से पूरी करने के लिए जरूरी है कि डाटा एक्सेल से एक्सेस पर आए।

जिन जिलों में यह काम नहीं हुआ है, उन्हें एससीईआरटी के माध्यम निर्देश जारी कर दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल सिग्नेचर से होगा प्रमाणित

important news for tet recruitment

नीतीश्वर कुमार ने डाटा एनआईसी के साफ्टवेयर पर उपलब्ध हो जाने के बाद जिलों से इस बाबत प्रमाणपत्र लेने को भी कहा कि सारी एंट्री हो गई है।

एनआईसी के अफसरों ने सुझाव दिया कि जिले के अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर से जिले के आंकड़ों को प्रमाणित करा लिया जाए।

तय हुआ कि जिलों में एक्सेल से एक्सेस पर डाटा पोर्ट होने के बाद जिलों की एनआईसी के माध्यम से डाटा लखनऊ स्थित एनआईसी मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

अगर डेटा में हुई गड़बड़ी तो...

important news for tet recruitment

अगर अपलोड किए गए डाटा में कोई गड़बड़ी है, तो एससीईआरटी मुख्यालय पर गठित दो सदस्यीय समिति उस पर विचार करेगी।

इन कामों के बाबत शासन की ओर से एससीईआरटी के निदेशक और विभाग की ओर से निदेशक, बेसिक शिक्षा एक एमओयू भी साइन करेंगे।

प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन का आधार टीईटी परीक्षा के अंक हैं। इसलिए इन अंकों को प्राप्त करने के संबंध में प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed