फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for shikha mitra in uttar pradesh

शिक्षा मित्रों को जल्द मिलने वाली है चिट्ठी

Fri, 30 May 2014 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
important news for shikha mitra in uttar pradesh

राज्य सरकार पहले चरण में 46,000 शिक्षा मित्रों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाएगी। इसके लिए संशोधित नियमावली के साथ समायोजन संबंधी आदेश शीघ्र ही जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि जून में ही समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, ताकि जुलाई में परिषदीय स्कूलों में स्थाई शिक्षक मिल सकें।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी की मंजूरी के बाद अब इसे जल्द से जल्द अधिसूचित करने की तैयारी है। पहले चरण में 46,000 शिक्षा मित्र दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसलिए सबसे पहले इन्हें ही सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

चुनाव आचार संहिता की वजह हुई देरी

important news for shikha mitra in uttar pradesh

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 1,72,000 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय पत्राचार बीटीसी कराकर उन्हें शिक्षक पद पर समायोजित करने का निर्णय कर चुकी है।

इसके लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन किया जा चुका है। चुनाव आचार संहिता के चलते इसे अधिसूचित नहीं किया जा सका था।

उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष गाजी इमाम आला और आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने समायोजन संबंधी नियमावली को बेसिक शिक्षा मंत्री से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी।

साथ ही वादा किया है कि परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में वे सुधार लाएंगे।

इस वजह से प्रक्रिया हुई है तेज

important news for shikha mitra in uttar pradesh

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1,72,000 शिक्षा मित्रों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी फाइल पर मंगलवार को हस्ताक्षर कर दिए।

जल्द ही इसे गजट नोटीफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इनके समायोजन संबंधी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

समायोजन की प्रक्रिया जून में शुरू करने की विभाग की तैयारी है।

विज्ञापन

नेताजी ने ही फंसाया था पेंच!

important news for shikha mitra in uttar pradesh

चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग द्वारा नोटिस देने के बावजूद मुलायम का शिक्षामित्रों पर वोट के बदले सुविधाएं देने की अपील जारी रखते हुए मुलायम ने पेंच फंसा दिया था।

मुलामय ने कुछ रैलियों में स्पष्ट रूप से कहा कि काम दिया है, सुविधा दी है। सपा को वोट दोगे तो और सुविधा देंगे।

मुलायम ने उसके पहले भी धमकी भरे अंदाज में शिक्षामित्रों से वोट देने की अपील की थी। हालांकि, चुनाव में बुरी तरह हार के बाद समायोजन की प्रक्रिया लटकने का डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed