फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for net applicants

NET: नहीं जमा किया था फॉर्म, तो जरूर पढ़ें

Sat, 28 Dec 2013 10:07 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
important news for net applicants

यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


राजधानी में 95 विषयों में 20, 907 अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे।

इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड व न्यू कैंपस सहित कुल 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

यूजीसी नेट के समन्वयक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि राजधानी में 947 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था। लेकिन उसका प्रिंट व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।

हालांकि, ऐसे स्टूडेंट्स के परीक्षा में बैठने के लिए रोल नंबर जनरेट हो गए हैं।

अब उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के नंबर से यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र निकालना होगा और उसके दो प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र पर लाने होंगे।

ऐसे स्टूडेंट्स की सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर बनाए गए यूजीसी-नेट के फोल्डर पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी अपना नाम देख लें और प्रवेश पत्र के दो प्रिंट निकालकर परीक्षा केन्द्र पहुंचे। स्टूडेंट्स को अपने साथ आईडी कार्ड भी लाना होगा।

इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा
यूजीसी नेट के लिए राजधानी में एलयू के ओल्ड व न्यू कैंपस में कुल 6 केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा केकेसी, नगर निगम डिग्री कॉलेज, अमीरूद्दौला इस्लामिया कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, डीएवी पीजी कॉलेज, गवर्मेंट जुबली इंटर कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरानगर, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, बीएसएनवी पीजी कॉलेज में भी सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed