फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for lucknow citizen

एक क्लिक में पढ़ें शहर से जुड़ी चार काम की खबरें

Wed, 05 Oct 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
important news for lucknow citizen
डेमो - फोटो : demo pic

चारबाग से गोसाईगंज के लिए सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए. रहमान ने बताया कि चारबाग से गोसाईगंज तक 23.5 किलोमीटर की दूरी का किराया 35 रुपये है।

विज्ञापन


मेट्रो के शीघ्र संचालन होने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बस चारबाग से चलकर यदुनाथ चौक, छप्पन चौराहा, कमांड हास्पिटल, वीर अब्दुल हमीद चौक, कटाईपुल, दिलकुशा मोड़, मोहनगंज, अर्जुनगंज, सरसवा, अहिमामऊ, सरोज इंस्टिट्यूट, अंसल गोल्फ सिटी, एचसीएल, सूर्या पब्लिक स्कूल, खुर्दइ बाजार, शारदा नहर, कबीरपुर, सीएमएस, चांद सराय मोड़ पर रुकते हुए गोसाईगंज तक जाएगी। 
विज्ञापन


महिला वोटरों के साथ ही अन्य छूटे हुए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने के लिए कैंट विधान सभा क्षेत्र में वोटर बिटिया व मोहल्ला एंबेस्डर नामित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील के एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राजकमल यादव ने कहा कि इससे पुनरीक्षण अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

इनका कार्य अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिल कर छूटे लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का होगा। इसकी शुरूआत शशिभूषण, एपीसेन कॉलेजों में छात्राओं को वोटर बिटिया बना कर हुई है।

पेट्रोल की बिक्री दर में प्रति लीटर 12 पैसे की बढ़ोत्तरी

important news for lucknow citizen
डेमो - फोटो : demo pic

तेल कंपनियों द्वारा डीलर कमीशन में की गयी बढ़ोत्तरी का भार भी उपभोक्ताओं की जेब पर डालते हुए पेट्रोल की बिक्री दर में प्रति लीटर 12 पैसा और डीजल की कीमत में 8 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी रात 12 बजे से लागू की गयी है। 

बढ़ाए गए डीलर कमीशन के एवज में पेट्रोल की बिक्री दर में हुई बढ़ोत्तरी बाद अब शहरवासियों को पेट्रोल 67.89 की जगह 68.01 और डीजल 54.32 की जगह 54.40 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

तेल कंपनियों ने बीती 30 सितंबर को ही मासिक रेट रिवीजन के तहत पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 28 पैसा की बढ़ोत्तरी और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 6 पैसा की कमी लागू की थी।

केजीएमयू, ट्रॉमा सेंटर में 500 रुपये में होने वाली सीटी स्कैन जांच के लिए अब 1000 रुपये देना होगा। यह जानकारी डिप्टी एमएस डॉ. वेद प्रकाश ने दी। उनका कहना है कि सीटी स्कैन जांच की फीस काफी समय से जांच की फीस नहीं बढ़ी थी। 

गरीब रोगियों की जांच मुफ्त में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर में हर 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। मालूम हो कि केजीएमयू में पीपीपी मॉडल पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सिस्टम लागू होने की वजह से जांचों की कीमत बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed