{"_id":"607f0fed3bb1f72c570223c6","slug":"important-decision-of-yogi-cabinet-free-vaccination-gift-to-people-above-18-years-of-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण फैसला : 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण फैसला : 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन की सौगात
Wed, 21 Apr 2021 01:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:24 AM IST
सार
तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर आई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण सुविधा के एलान के तत्काल बाद 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का नि:शुल्क वैक्सीनेशन कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से टीकाकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। प्रदेश सरकार के 2021-22 के बजट में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 50 करोड़ रुपये का एक फंड बनाने का प्रावधान किया था। ‘अमर उजाला’ ने 19 फरवरी के अंक में ही मुफ्त वैक्सीनेशन की तैयारियों का खुलासा कर दिया था। मंगलवार को सरकार ने इस संबंध में निर्णय करते हुए मुफ्त वैक्सीनेशन की उम्र सीमा तय कर दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर कोविड प्रबंधन के साथ-साथ व्यापक टीकाकरण कार्य कोरोना को परास्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इसलिए प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का नि:शुल्क वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन