फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Important challenge for vaccination and elections in the coming year: Prashant Kumar

आने वाले साल वैक्सीनेशन और चुनाव के लिए अहम चुनौती : प्रशांत कुमार

Fri, 01 Jan 2021 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Jan 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Important challenge for vaccination and elections in the coming year: Prashant Kumar
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने 2020 के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2019 के मुकाबले 2020 में अपराध के हर क्षेत्र में कमी आई है। विभाग के लिए आने वाला साल कोराना के वैक्सीनेशन और चुनाव के लिए अहम चुनौती है।  
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय पर मीडियाकर्मियों से कहा कि अपराध में कमी की एक बड़ी वजह कोरोना के कारण लॉकडाउन भी था। कोरोना से 12 हजार से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हुए जिसमें 65 लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों को शहीद बताया। कई अपराधी मारे गए, जबकि काफी संख्या में गिरफ्तार हुए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1535 थानों पर महिला हेल्पडेस्क बनाई गईं।
विज्ञापन


लखनऊ में महिला कर्मियों को 100 दो पहिया पिंक पेट्रोल एवं 10 चार पहिया पिंक पेट्रोल वाहन दिए गए। पिंक बूथ और पिंक आउट पोस्ट बनाए गए। उन्होंने दावा किया कि 2020 में 52823 पदों पर भर्ती की गईं जिसमें 49706 सिपाही और 3117 दरोगा के पद शामिल हैं। बड़े पैमाने पर प्रोन्नति दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed