फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   importan news for science maths teachers

29334 शिक्षक भर्ती में ये भी जान लीजिए

Thu, 03 Jul 2014 01:39 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Jul 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
importan news for science maths teachers

उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के दौरान मेरिट में आने वालों से विकल्प लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें अंतिम रूप से दोनों विषयों के सहायक अध्यापक पद पर चयन की स्थिति में वे विज्ञान व गणित में से किसी एक विषय में सहायक अध्यापक का पद अभ्यर्थी को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिलों की चयन समिति काउंसलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को लगाएगी।

इस आधार पर फाइनल होगी कैटेगरी

importan news for science maths teachers

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलों को भेजे निर्देश में यह भी कहा है कि कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी बताया है कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के बीएड परीक्षा में कृपांक के आधार पर श्रेणी का निर्धारण किया जाता है।

जबकि, आवेदन के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में प्राप्तांकों के भरने की व्यवस्था थी जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान विश्वविद्यालय की भिन्न श्रेणी होने के कारण गुणांक में त्रुटि हुई है।

ऐसे स्थिति में ऐसे अभ्यर्थियों के अंक पत्रों के परीक्षण के दौरान उनके गुणांक में संशोधन करने के बाद चयन सूची जारी की जाए।

जिलेवार जारी होगी मेरिट लिस्ट

importan news for science maths teachers

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलेवार मेरिट 5 जुलाई को जारी की जाएगी।

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति के तीन गुना और नि:शक्त वर्ग के पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। मेरिट जारी करने के लिए दो अखबारों में विज्ञापन दिए जाएंगे। गणित व विज्ञान शिक्षकों की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को की जाएगी तथा भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन वापस लेने वालों को 10 तक मौका

importan news for science maths teachers

परिषदीय स्कूलों में होने वाली 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में आवेदन वापस लेने वाले अब 10 जुलाई तक संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर फिर आवेदन कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों को 200 तथा अन्य को 500 रुपये का ड्राफ्ट डायट प्राचार्य के नाम से बनवाकर आवेदन करना होगा। विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विवेक वार्ष्णेय ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

एक अनुमान के मुताबिक करीब 72,133 आवेदन वापस लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed