फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Impact of toute in UP: Light rain is expected in the state, chances of it getting less than tomorrow

यूपी में ताऊते का असर : प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार, कल से कम होने के आसार

Wed, 19 May 2021 10:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 May 2021 10:40 PM IST
सार

ताऊ ते का असर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बुधवार को रहा। 20 मई को भी चक्रवात का असर बना रहेगा और कहीं हल्कीतो कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Impact of toute in UP: Light rain is expected in the state, chances of it getting less than tomorrow
आंधी-पानी के बाद क्षतिग्रस्त पेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ताऊ ते का असर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बुधवार को रहा। लखनऊ समेत सभीजगह बारिश रिकार्ड की गई है। 20 मई को भी चक्रवात का असर बना रहेगा और कहीं हल्कीतो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम बुलेटिन के मुताबिक, बारिश का असरपश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ज्यादा रहेगा। वहीं अगले दिन यानी 21 मई से चक्रवातका असर कम होने के आसार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं चक्रवात के असर को लेकर मौसमविज्ञानियों का अपना अलग-अलग मत है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक काकहना है कि चक्रवात के चलते मानसून पर कोई असर नहीं आएगा, जबकि बीरबल साहनीपुरावनस्पित अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात की प्रवृत्तिको समझें तो यह आने वाले वक्त में बारिश को कमजोर कर सकता है। 
विज्ञापन


मौसम बुलेटिनके मुताबिक लखनऊ में 9.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि हरदोई में 15.4, बहराइच13.4, बांदा में 14.6, फैजाबाद में 17, फुरसतगंज में 23, मेरठ में 13.6 मुरादाबादमें 10, मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश सुल्तानपुर में 28.6 मिमीरही। सबसे कम आगरा में 1.3, कानपुर नगर व हमीरपुर में 2 मिमी बारिश ही रिकार्डहुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बृहस्पतिवारको भी प्रदेश में गरज के साथ बौछारें पड़ने और, अंधड़, 30-40 की रफ्तार से हवाएंचलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध में भी दिखा असर
देश के पश्चिमी तटीय राज्यों में आए ताउते तूफान का असर बुधवार को अवध के जिलों में भी देखने को मिला। सभी जिलों में जहां दिन घने बादल छाए रहने के साथ दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलाता रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे व बारिश भी होने के आसार हैं। 

अयोध्या में बुधवार सुबह से काले घने बादल छाए रहे और हवा के साथ रिमझिम बरसात होती रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के प्रसार निदेशालय के निदेशक डॉ. एपी राव ने बताया कि कई दिन से लगातार बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा ताउते तूफान का उत्तर प्रदेश में पहुंचने का अलर्ट जारी किया गया है। कई किसानों ने वर्तमान में लता वाली सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू , करेला, तोरई, परवल आदि की खेती समतल जमीन पर की है। जिससे जलभराव या अधिक पानी के कारण पौधे का पीलापन बढ़ना एवं रोग तथा कीट की संभावना अधिक बढ़ गई है। 


अंबेडकरनगर में भी बारिश का सिलसिला दिनभर चला यहां बारिश ने गन्ना किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है। उनका मानना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी प्रकार से आगे भी जारी रहा, तो धान की बेरन तैयार करने के लिए खेत की जुताई बेहतर ढंग से हो सकेगी। हालांकि लगातार हो रही बारिश ने सब्जी व मेंथा किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। सुल्तानपुर-अमेठी और रायबरेली में बारिश का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। कल जहां सिर्फ बूंदाबांदी हुई थी वहां आज रुक-रुक कर तेज बारिश देखने को मिली। उधर बाराबंकी, गोंडा, बहराइच और श्रवास्ती बलरामपुर से भी बारिश की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed