{"_id":"5f8497848ebc3e9bb4526134","slug":"immediately-get-fir-if-stray-burns-anywhere-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं भी पराली जले तो तत्काल कराएं एफआईआर : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं भी पराली जले तो तत्काल कराएं एफआईआर : मुख्य सचिव
Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश में किसी भी स्थान पर पराली जलाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फसल कटने के बाद पराली मौके पर ही डिकंपोज हो और समय से गोवंश संरक्षण केंद्रों पहुंचे। ग्राम स्तर पर ही लोगों को पोस्टर, बैनर और लाउडस्पीकर के माध्यम से पराली न जलाए जाने के लिए जागरूक कराएं। उन्होंने यह निर्देेश मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पराली निस्तारण के लिए प्रत्येक जिले में कृषि यंत्रों की व्यवस्था कराएं। प्रदेश में 10 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक संचालित स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालयों को खोले जाने से पूर्व साफ.-सफाई कराई जाए। इसके फोटो नोडल विभाग अपनी वेबसाइट पर डाले। वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए कूड़ा, पॉलीथिन और पराली के जलाने की घटनाओं को पूर्ण रूप से रोका जाए।
तहसील और थाना दिवस का समय से आयोजन कराते हुए वरासत से संबंधित समस्याओं समेत सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें।