फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   imanbara

इमामबाड़ा परिसरों में भड़कीले वस्त्र पहन कर जाने पर रोक

Sun, 30 Jun 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
imanbara
अब भड़कीले कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे इमामबाड़ा, प्रोफेशनल फोटोग्राफी के साथ फिल्म शूटिंग पर भी प्रतिबंध
विज्ञापन

अब कोई भड़कीले कपड़े पहनकर इमामबाड़े में नहीं जा सकेगा। यह सख्ती अराजकता रोकने के लिए की जा रही है। डीएम ने भूलभुलैया (बड़ा इमामबाड़ा), छोटा इमामबाड़ा सहित हुसैनाबाद ट्रस्ट से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों में शालीन कपड़ों में ही पर्यटकों को प्रवेश देने का निर्देश जारी किया है।
वहीं, इमामबाड़ा परिसरों में ट्राइपॉड कैमरे, वीडियो कैमरे के साथ प्रोफेशनल तरीके से होने वाली फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ फिल्म की शूटिंग को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसका पालन सख्ती से कराने को सीधी जिम्मेदारी ट्रस्ट की ओर से तैनात सुरक्षाकर्मियों पर होगी। यह जानकारी हुसैनाबाद ट्रस्ट के नामित अध्यक्ष व डीएम कौशल राज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शनिवार को हुसैनाबाद ट्रस्ट व संरक्षित स्मारकों के सौंदर्यीकरण, संरक्षण को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ट्रस्ट की भू-संपत्तियों के संबंध में बताया गया कि 336 अवैध मकान चिह्नित हुए हैं, जिनमें कब्जेदार वर्षों से बिना किराया दिए रह रहे हैं।
डीएम ने एक माह में इनका सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा। इसके आधार पर नए सिरे से तय किराया राशि का 11-11 माह का अनुबंध होगा। अनुबंध न करने वालों को नोटिस जारी कर बेदखल किया जाएगा।
डीएम ने ट्रस्ट सचिव व एडीएम सिटी पश्चिम को निर्देश दिया कि बिना अनुमति ट्रस्ट संपत्ति की दुकानों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालों से दुकानें खाली कर दूसरे को दी जाए।

साथ ही छोटा व बड़ा इमामबाड़ा, शाहनजफ इमामबाड़ा, रौजा-ए-काजमैन से जुड़े भवनों में बारिश से पहले मरम्मत कराई जाए।
उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में ऐतिहासिक महत्व के ऐसे स्मारकों में कराए जाने वाले कामों और इन पर अनुमानित खर्च का प्रस्ताव एक साथ तैयार कर दें।
यह भी कहा कि स्मारकों में पर्यटनों की आवाजाही को देखते हुए दो शिफ्ट में सफाई कराई जाए। जरूरत पड़े तो इसके लिए आउटसोर्सिंग से भी कर्मचारी जुटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed