फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illigal hospital's doctor hostile patient's family in lucknow.

अवैध रूप से चल रहे अस्पताल में मरीज को पैसे के लिए बंधक बनाया, हंगामें पर पहुंची पुलिस ने छुड़वाया

Sun, 10 Feb 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Feb 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
illigal hospital's doctor hostile patient's family in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के मड़ियांव के आई आई एम रोड स्थित एक छोटे से घर में अवैध रूप से चल रहे तिरुपति हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बिल का भुगतान न करने पर मरीज को बंधक बना लिया जिस पर हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने मरीज को स्टॉफ के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


लखीमपुर निवासी रोहित कुमार ने दो दिन पहले अपनी बहू को भर्ती करवाया था। भर्ती करवाते वक्त उसकी हालत ठीक थी पर दो दिन बाद बहुत गंभीर हो गई।

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर मरीज की अनदेखी कर रहे थे। यहां तक कि देखरेख के लिए स्टॉफ भी अस्पताल में मौजूद नहीं था। मदद करने के नाम पर बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी और पैसा न देने पर बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मरीज के साथ ही उसके तीमारदारों को भी अस्पताल में आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed