{"_id":"6bfafc23d360d9fd9d8e5541d1cf2cce","slug":"illigal-gas-refiling-racket-held","type":"story","status":"publish","title_hn":" घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी का भंडाफोड़
ज्ञान सक्सेना,अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति विभाग व बांटमाप विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को मानक नगर स्थित कनौसी रेलवे कॉलोनी के एक मकान पर छापा मार कर घरेलू सिलेंडरों से रसोई गैस चोरी करने के बड़े धंधे का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
जांच टीम को इंडेन कंपनी के होम डिलीवरी में सप्लाई होने वाले 46 सिलेंडर, छह रिफलर, 8 स्प्रिंग बैलेंस, एक पिकअप वैन, एक मोटरसाइकिल व नौ वेंडर हुक लगी साइकिल सहित कई छोटे पड़े उपकरण बड़ी संख्या में बरामद हुए।
विज्ञापन
छापा टीम में मौजूद अधिकारी मौके पर बिखरी पड़ी गैस कंपनी से मिलती-जुलती प्लास्टिक एलपीजी सील देख भौंचक्के रह गए। चार आरोपी पुलिस द्वारा पकड़े गए, जबकि सात अन्य गच्चा देकर भाग निकले।
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम की धारा 3/7 के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एडीएम आपूर्ति ओपी राय को मिली सूचना के बाद एआरओ हजरतगंज अभय सिंह की अगुवाई में आपूर्ति व बांटमाप विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ छापा मारा।
टीम ने मानक नगर रेलवे स्टेशन के समीप कनौसी रेलवे कॉलोनी के एक निष्प्रायोजित खाली पड़े मकान पर दोपहर बारह बजे करीब छापेमार कार्रवाई शुरू की। इसकी भनक लगते ही मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग गच्चा देकर निकल भागे जबकि चार को ही मौके पर ही दबोचा जा सका।
रेलवे के इस खाली पड़े टूटे-फूटे से दिखने वाले मकान में बीते कई माह से से घरेलू सिलेंडरों से रीफिलिंग का धंधा चल रहा था।
पकड़े गए धंधेबाज अखिलेश, अवध किशोर, पवन किशोर व कमलेश ने पूछताछ में कई खुलासे हुए।
उन्होंने बताया कि यहां घरेलू बुकिंग में सप्लाई होने वाले सिलेंडरों से तीन सौ से आठ सौ ग्राम तक गैस की रीफिलिंग कर इसे 19 किग्रा वाले व्यावसायिक व पांच किग्रा वाले छोटे सिलेंडरों में भर बेचा जाता था।
अवैध रीफिलिंग के बाद गैस सिलेंडर पर फिर से इंडेन कंपनी से मिलती जुलती प्लास्टिक की सुरक्षा सील लगा उसे कंपनी स्तर से सप्लाई जैसा बना कर उपभोक्ताओं के यहां सप्लाई किया जाता था।
जांच टीम ने मौके से 43 घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर पकड़े इनमें 34 भरे, दो आंशिक भरे व 7 खाली सिलेंडर शामिल थे। इसके साथ ही दो व्यावसायिक और एक पांच किग्रा का छोटा खाली सिलेंडर, स्प्रिंग बैलेंस, रीफलर सहित अन्य उपकरण जब्त कर सीजर कार्रवाई की।
मौके पर जब्त किए गए आंशिक भरे घरेलू सिलेंडरों की तौल में तीन सौ ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक घटतौली मिली।
जब्त सिलेंडरों को राजाजीपुरम स्थित एक गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गैस एजेंसी भी शक के दायरे में
पुलिस हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों ने अपने को आलमबाग स्थित सूरज गैस एजेंसी से संबद्ध बताया। गैस एजेंसी संचालक ने पकड़े गए किसी भी आरोपी के गैस एजेंसी से बतौर हॉकर संबद्ध होने से इन्कार किया है।
शक के दायरे में आई गैस एजेंसी के खिलाफ इंडेन कंपनी के अधिकारी अब नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब करने की बात कह रहे हैं।
दूसरी तरफ एडीएम आपूर्ति ने साफ किया है कि कार्रवाई के दौरान जिस तरह मौके से घरेलू सप्लाई के सीलबंद भरे हुए सिलेंडर मिले हैं।
इससे इस खेल में क्षेत्र की गैस एजेंसी हॉकरों की मिलीभगत तय है। इसलिए आसपास संचालित चार गैस एजेंसियों के क्रियाकलाप की जांच कराई जाएगी।