फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illigal cuts will be closed on main roads in Uttar Pradesh.

PWD: प्रमुख मार्गों पर बने अवैध कट को बंद कराएगा पीडब्ल्यूडी, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश

Sun, 29 May 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 May 2022 05:35 PM IST
सार

यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विभाग की जमीनों से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और प्रमुख मार्गों पर बने अवैध कट बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन
illigal cuts will be closed on main roads in Uttar Pradesh.
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के उपायों के तहत राज्य राजमार्गों व प्रमुख मार्गों पर बने अवैध कट को बंद कराया जाएगा। लोगों को सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। वे सड़क सुरक्षा को लेकर पीडब्ल्यूडी सभागार में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ कागज पर नियम बनाती थीं लेकिन पालन नही कराती थीं। अब जो नियम बन रहे हैं उनका पालन हो रहा है। उन्होंने विभाग की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश देते हुए अफसरों को समय से ऑफिस आने की हिदायत दी।
विज्ञापन


अभियंता सतीश कुमार रावत ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस बार 200 करोड़ का बजट रखा गया है। इससे पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर काम कराए जाएंगे। चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। स्टेट हाईवे पर जो अवैध ढाबे चल रहे हैं उनको बंद कराया जाएगा। कार्यशाला में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बृजेश सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने कहा कि आने वाले समय में यूपी का विकास दुनिया भर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि किस तरह विभागीय अधिकारी, कांट्रेक्टर, आम लोगों और वाहन चालकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed