फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal signage boards to be removed from Hazratganj

Lucknow News: हजरतगंज से हटाए जाएंगे अवैध साइनेज बोर्ड

Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal signage boards to be removed from Hazratganj
लखनऊ। हजरतगंज बाजार में अवैध साइनेज बोर्ड हटाए जाएंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण करके इसके निर्देश दिए। नाजा मार्केट में पाथ-वे से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

वीसी ने हजरतगंज में फसाड कंट्रोल गाइडलाइन के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। पाया गया कि कुछ जगहों पर मानक विपरीत लगे साइनेज बोर्ड हटाए नहीं गए हैं, जबकि दुकानदारों को दिए नोटिस का समय पूरा हो चुका है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नाजा मार्केट में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने के लिए भी कहा। वीसी ने लालबाग स्थित महर्षि सुपंच सुदर्शन पार्क के सुंदरीकरण के काम का भी निरीक्षण किया। पार्क में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed