{"_id":"5f73974c8ebc3e9bc81936fb","slug":"illegal-road-cuts-will-be-closed-lko-city-news-lko542699170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर लगाये जायेगें साइनेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर लगाये जायेगें साइनेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद होंगे शहीद पथ के अवैध कट
- शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम-सुरक्षित बनाने को हुई बैठक, चौराहों पर लगेंगे साइनेज बोर्ड
लखनऊ। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाने के साथ ही फ्री लेफ्ट टर्न की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही शहीद पथ पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी अवैध कट बंद कराए जाएंगे। यह निर्देश अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव ने दिया। वह मंगलवार को मंडलायुक्त रंजन कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम व जाम मुक्त बनाने को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि चौराहों पर वाहन चालकों की लापरवाही से फ्री लेफ्ट टर्न नहीं हो पा रहा है। अब लेन को परिभाषित करते हुए चौराहों पर फ्री लेफ्ट टर्न जोन बनाए जाएंगे। चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगा कर ट्रैफिक लेन को भी अंकित किया जाएगा। इस संबंध में अपर आयुक्त प्रशासन यातायात ने पुलिस, परिवहन, एनएचएआई, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी शहीद पथ व शहर की सड़कों का एक संयुक्त सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। शहीद पथ पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इससे जुड़े सभी अवैध कट बंद करा सर्विस लेन से जुड़े टर्न की भी समीक्षा की जाए। मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, आरटीओ आरपी द्विवेदी, परियोजना निदेशक एएचएआई एनएन गिरि, अधीक्षण अभियंता लोनिवि जेके बांगा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।