{"_id":"6904a3dc5781afaa7b054928","slug":"illegal-plotting-was-being-carried-out-on-115-bigha-in-lucknow-which-was-demolished-by-lda-using-bulldozers-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 115 बीघे में की जा रही थी अवैध प्लाटिंग, एलडीए ने बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 115 बीघे में की जा रही थी अवैध प्लाटिंग, एलडीए ने बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
Fri, 31 Oct 2025 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:27 PM IST
सार
लखनऊ में 115 बीघे में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। एलडीए ने बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग तोड़ते बुलडोजर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने गुडंबा और दुबग्गा इलाके में करीब 115 बीघा में की जा रही नौ अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एलडीए के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के ग्राम-मौरा, जिलहपुर में निरीक्षण के दौरान सात अवैध प्लाटिंग को चिन्हित किया गया था। इसमें रामेश्वर, इरफान, राजेश कुमार कश्यप, मिंकू कश्यप, बालाजी प्रॉपर्टीज, राकेश पाल, संतोष गौतम, रामकेश, आलोक गुप्ता, मुन्नी लाल मौर्या, हरिवंश ग्रीन सिटी के प्रबंधक व कुछ अन्य लोग 55 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे थे। इनको ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि गुडंबा के ग्राम-रजौली में दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 60 बीघा क्षेत्रफल में रोशन लाल, सलिल सेठ की ओर से अवैध प्लाटिंग करके कालोनी विकसित की जा रही थी। इसे ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन