{"_id":"67152ad3cdc96f422807648d","slug":"illegal-mining-on-pasture-land-case-registered-lucknow-news-c-13-knp1002-921760-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चरागाह की जमीन पर अवैध खनन, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चरागाह की जमीन पर अवैध खनन, केस दर्ज
Sun, 20 Oct 2024 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के प्रसादीखेड़ा गांव में शनिवार रात को चरागाह की जमीन पर अवैध खनन किया गया। पार्षद आशा रावत की शिकायत पर खनन अधिकारी ने अमित सिंह व अंशु जायसवाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
वहीं, खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने शनिवार रात एयरपोर्ट कैंपस के अंदर से बाहर निकल रहे मिट्टी लदे डंपर को पकड़ा। चालक रविंद्र यादव ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से ठेका है। दस्तावेजों की जांच हुई तो पता चला कि ठेका मलबा ले जाने का है। मौके पर अफसरों ने जांच की तो काफी क्षेत्र में खनन के साक्ष्य मिले। खनन अधिकारी के मुताबिक वाहन स्वामी व संबंधित ठेकेदार मलबा ले जाने की आड़ में मिट्टी खनन कर ले जा रहे थे। केस दर्ज किया गया है।