फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal liquor was being served at the Tequila Club in the Summit Building, seven arrested

Lucknow News: समिट बिल्डिंग के टकीला क्लब में परोसी जा रही थी अवैध शराब, सात गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 20 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor was being served at the Tequila Club in the Summit Building, seven arrested
लखनऊ। समिट बिल्डिंग स्थित टकीला क्लब में रविवार रात आबकारी विभाग ने छापा मारकर अवैध शराब बरामद की। जांच में शराब की बोतलों के ढक्कन और बीयर की कैन पर लगे बार कोड नकली मिले। आबकारी निरीक्षक अरविंद पाल बघेल की तहरीर पर क्लब मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अरविंद पाल बघेल ने बताया कि रविवार रात तिवारीगंज में ड्यूटी के दौरान क्लब में अवैध शराब परोसे जाने की सूचना मिली। इस पर वह सेक्टर-5 के आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी में 23 बोतल शराब और बीयर की 53 कैन मिलीं। बोतलों के ढक्कन और कैन पर लगे बार कोड की जांच में वे नकली पाए गए।
विज्ञापन

मौके से हरदोई के ऊंचा थोक सांडी रोड निवासी क्लब मैनेजर अनुराग सिंह, मालिक वाराणसी के बड़ागांव निवासी मनीष मिश्रा, राजाजीपुरम निवासी विशाल सिंह, हरदोई मल्लावां निवासी अमित सिंह, लखीमपुर खीरी के बकेनिया निवासी सचिन वर्मा, आलमबाग के सरदारी खेड़ा निवासी सिमरन और राहुल को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शराब बाजार मूल्य से कम कीमत पर मिलती थी। टीम ने बरामद शराब जब्त कर ली और विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed