{"_id":"5fa064868ebc3e9b85057c43","slug":"illegal-dragon-mall-demolished-lko-city-news-lko5483372170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ड्रैगन मॉल पर चली जेसीबी, आज भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ड्रैगन मॉल पर चली जेसीबी, आज भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध ड्रैगन मॉल पर चली जेसीबी, आज भी होगी कार्रवाई
लालबाग के डॉ. सुजा रोड पर बने अवैध ड्रैगन मॉल के खिलाफ सोमवार को एलडीए ने कार्रवाई शुरू की। पहले दिन जेसीबी से बाउंड्रीवॉल और बाहरी निर्माण को ही तोड़ा जा सका।
मौके पर एलडीए वीसी व डीएम अभिषेक प्रकाश मौजूद थे। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि अवैध मॉल को तोड़ने के लिए दूसरे दिन भी कार्रवाई चलेगी।
उधर, वीसी के निर्देश पर हुसैनाबाद हेरीटेज जोन में अवैध निर्माण कर बने हुक्काबार संग रेस्त्रां को भी तोड़ दिया।
संयुक्त सचिव ने बताया कि लालबाग गर्ल्स कॉलेज की जमीन पर हॉस्टल व अन्य उपयोग की जगह इस अवैध ड्रैगन मॉल का निर्माण कर लिया था।
यह अवैध निर्माण एक चर्चित निजी अस्पताल के मालिक बताए जा रहे सलीम खान और लालबाग गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधकों की सांठगांठ से हुआ था।
दो मंजिला आवासीय उपयोग का नक्शा स्वीकृत करा मौके पर बेसमेंट व चार मंजिला मॉल बना लिया गया था। सोमवार को एलडीए की जेसीबी व प्रवर्तन टीम जोन-6 इसे तोड़ने पहुंचीं।
पहले दिन बाउंड्रीवॉल और बाहरी निर्माण को ही तोड़ा जा सका। संकरा रास्ता होने से कार्रवाई में दिक्कत आ रही है। मंगलवार को भी कार्रवाई होगी।
हुसैनाबाद हेरीटेज जोन में बने अवैध हुक्काबार को ढहाया
दूसरी बड़ी कार्रवाई एलडीए ने हुसैनाबाद हेरीटेज जोन के अंदर घंटाघर के पास बन गए अवैध हुक्काबार व रेस्त्रां के खिलाफ की। यह अवैध निर्माण रिजवान खान पुत्र असगर नवाब ने किया था। पूर्व में अमर उजाला के प्रकरण पर खबर प्रकाशित करने के बाद इसे सील कर दिया गया था। यहां भी डीएम कार्रवाई कराने पहुंचे। अवैध निर्माणकर्ताओं ने कार्रवाई को गलत बताया। इस पर डीएम ने जरूरी कागजात के साथ मिलने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां खाली नजूल की जमीन को चिह्नित कराने को कहा है।
विज्ञापन
आखिर बुक्कल नवाब के अवैध निर्माण पर कार्रवाई कब?
जहां हुसैनाबाद में कार्रवाई हुई। वहीं नजदीक में एमएलसी बुक्कल नवाब के अवैध अपार्टमेंट खड़े हैं। इनके ध्वस्तीकरण के आदेश भी एलडीए कर चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। खुद डीएम व एलडीए वीसी ने भी इन निर्माणों को कार्रवाई कराने के दौरान देखा।
तोड़ने के बाद लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड
डीएम ने कहा है कि अवैध निर्माण तोड़ने के बाद एलडीए एक बोर्ड भी लगवाएगा, जिसमें कार्रवाई की सूचना और तारीख होगी। उन्होंने साफ किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नो टॉलरेंस नीति के मुताबिक कार्रवाई होगी। तीन महीने तक कार्रवाई चालू रहेगी। जिन अवैध निर्माणों को ढहाने के आदेश हो चुके हैं, इन सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
सरोज इंस्टीट्यूट का भी अवैध निर्माण तोड़ा
एलडीए के दस्ते ने सुल्तानपुर रोड पर बने सरोज इंस्टीट्यूट के अवैध निर्माण को भी तोड़ा। सुनील सिंह ने यह अवैध निर्माण किया था। प्रवर्तन जोन-1 के अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई कराई।