{"_id":"615c6b0b8ebc3e0bbe4f6a9e","slug":"illegal-conversion-case-ats-searched-the-premises-of-kalim-in-delhi-many-computers-and-important-documents-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध धर्मांतरण मामला : दिल्ली में कलीम के ठिकानों की एटीएस ने ली तलाशी, कई कंप्यूटर और अहम दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध धर्मांतरण मामला : दिल्ली में कलीम के ठिकानों की एटीएस ने ली तलाशी, कई कंप्यूटर और अहम दस्तावेज बरामद
Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
सार
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में न्यायालय से आदेश हासिल करने के बाद एटीएस की छह अलग-अलग टीमें दिल्ली भेजी गई थीं।
विज्ञापन
मौलाना कलीम सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में मंगलवार को नई दिल्ली में मौलाना कलीम सिद्दीकी के 4 ठिकानों की तलाशी ली। कलीम को पिछले दिनों यूपी एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में न्यायालय से आदेश हासिल करने के बाद एटीएस की छह अलग-अलग टीमें दिल्ली भेजी गई थीं। इन टीमों ने दिल्ली के शाहीनबाग स्थित कलीम के आवास, कलीम के साथी अब्दुल रहमान के आवास, ग्लोबल पीस सेटर और जमीयत इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट के कार्यालय की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज, कंप्यूटर और टैब मिले हैं। बरामद किए गए सामानों को एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि जो भी सामान बरामद किए गए हैं उनकी पड़ताल की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि 21 जून को यूपी एटीएस ने अवैध तरीके से धर्मांतरण के मामले में उमर गौतम व जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक 15 लोगों को यूपी एटीएस गिरफ़्तार कर चुकी है जिसमें मुजफ्फरनगर का कलीम, सलीम, इदरीस, आतिफ और धीरज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
धीरज सात दिनों की रिमांड पर, इदरीस की रिमांड भी चार दिन बढ़ी
एटीएस ने इस मामले में पिछले दिनों धीरज को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट ने धीरज को सात दिनों की रिमांड पर यूपी एटीएस को सौंप दिया। वहीं पूर्व में रिमांड पर आए इदरीस कुरैशी की सात दिनों की मिली रिमांड अवधि को एटीएस ने न्यायालय से अनुरोध कर 4 दिनों के लिए और बढ़वा लिया है।