फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal conversion case: ATS searched the premises of Kalim in Delhi, many computers and important documents recovered

अवैध धर्मांतरण मामला : दिल्ली में कलीम के ठिकानों की एटीएस ने ली तलाशी, कई कंप्यूटर और अहम दस्तावेज बरामद

Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में न्यायालय से आदेश हासिल करने के बाद एटीएस की छह अलग-अलग टीमें दिल्ली भेजी गई थीं।

विज्ञापन
Illegal conversion case: ATS searched the premises of Kalim in Delhi, many computers and important documents recovered
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में मंगलवार को नई दिल्ली में मौलाना कलीम सिद्दीकी के 4 ठिकानों की तलाशी ली। कलीम को पिछले दिनों यूपी एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

    
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में न्यायालय से आदेश हासिल करने के बाद एटीएस की छह अलग-अलग टीमें दिल्ली भेजी गई थीं। इन टीमों ने दिल्ली के शाहीनबाग स्थित कलीम के आवास, कलीम के साथी अब्दुल रहमान के आवास, ग्लोबल पीस सेटर और जमीयत इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट के कार्यालय की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज, कंप्यूटर और टैब मिले हैं। बरामद किए गए सामानों को एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि जो भी सामान बरामद किए गए हैं उनकी पड़ताल की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

    
बता दें कि 21 जून को यूपी एटीएस ने अवैध तरीके से धर्मांतरण के मामले में उमर गौतम व जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक 15 लोगों को यूपी एटीएस गिरफ़्तार कर चुकी है जिसमें मुजफ्फरनगर का कलीम, सलीम, इदरीस, आतिफ और धीरज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज सात दिनों की रिमांड पर, इदरीस की रिमांड भी चार दिन बढ़ी
एटीएस ने इस मामले में पिछले  दिनों धीरज को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट ने धीरज को सात दिनों की रिमांड पर यूपी एटीएस को सौंप दिया। वहीं पूर्व में रिमांड पर आए इदरीस कुरैशी की सात दिनों की मिली रिमांड अवधि को एटीएस ने न्यायालय से अनुरोध कर 4 दिनों के लिए और बढ़वा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed