फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal contruction

नक्शा जमा कर बनाने लगे अवैध बिल्डिंग

Tue, 03 Dec 2013 01:26 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
illegal contruction

मवैया में अनेक शिकायतों के बावजूद धड़ल्ले से प्लॉट पर अवैध निर्माण जारी है। यहां नीचे दुकान और ऊपर फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं। जबकि बेसमेंट की गहरी खोदाई की गई है।

विज्ञापन


इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए नक्शे का आवेदन तो प्राधिकरण में किया गया, मगर एलडीए के ट्रस्ट विभाग की आपत्ति के बाद नक्शा निर्गत नहीं किया गया। केवल मानचित्र प्राधिकरण में जमा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के कर्मचारी नोटिस कर के और अपनी जेब गर्म करने के बाद चुप बैठ गए हैं। शिकायत करने वाले लोगों का आरोप है कि इस इमारत के निर्माण के दौरान यहां सड़क भी घेरी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आवागमन में भी दिक्कत आ रही है। एलडीए की ओर से सूचना के अधिकार कानून के मांगी गई जानकारी में इमारत को अवैध माना गया है। बावजूद निर्माण जारी है।

पुराने हनुमान मंदिर के पास कोर्ट कंपाउंड, कानपुर रोड की रहने वाली वंदना गुप्ता ने इस आशय की शिकायत प्राधिकरण में की थी।

मगर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सूचना के अधिकार कानून का उपयोग कर बिल्डिंग की वैधता बताने की मांग की। मवैया के मकान नंबर 281/111 में बेसमेंट और अन्य निर्माण किए गए हैं।

इस संबंध में प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता जोन-13 ने काफी पहले जानकारी दी थी कि दुर्गा प्रसाद अग्रवाल के नाम पर परमिट संख्या 32910 को नक्शा स्वीकृत किया गया था।


मगर ट्रस्ट अनुभाग की आपत्ति होने के चलते निर्माण करने के लिए इसको पास नहीं किया गया था। बावजूद धड़ल्ले से निर्माण किया जाता रहा। प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई कि, धारा-27-28 की कार्यवाही की गई।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed