फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal constructions in a vvip areas

...तो यह भी होता है VVIP इलाके में!

Sat, 05 Oct 2013 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
illegal constructions in a vvip areas

वीवीआईपी इलाका कहे जाने वाले क्षेत्र में अवैध निर्माण बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


सिकंदरबाग से लेकर गोखले मार्ग होते हुए तिलक मार्ग और प्राग नारायण रोड तक के नए और पुराने निर्माणों का लखनऊ विकास प्राधिकरण सर्वे कराएगा।

इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के पुराने बड़े प्लॉट होने के चलते इस पूरे इलाके में जबरदस्त अवैध निर्माण हुआ, जिसके चलते यहां की सड़क दिन पर दिन संकरी होती जा रही है और हवा पानी बाधित हो रहा है।

इसलिए एलडीए अब यहां सभी इमारतों में किए गए बदलावों को परखेगा और फिर इसके बाद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

पूर्व में एलडीए ने हाईकोर्ट को जो सूची दी थी, उसमें अवैध रूप से बनाई गई इस इलाके की तीन बिल्डिंगों को ढहाने का जिक्र किया था।

मगर अब तक इन बिल्डिंगों को ढहाने संबंधी कोई भी ठोस एक्शन नहीं लिया गया है। ऐसे में यहां अवैध निर्माण दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

इनमें इम्तियाज अहमद की 46/6, गोखले विहार मार्ग, अजय गुप्ता की 3/45, गोखले विहार मार्ग, दिनेश्वर दयाल सेठ की गोमती इंक्लेव बिल्डिंग शामिल थे।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हम इस इलाके का सर्वे करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed