फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal construction will be distroyed in lucknow

एलडीए के पूर्व वीसी समेत इन पांच के टूटेंगे अवैध निर्माण, आदेश जारी

Wed, 05 Dec 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
illegal construction will be distroyed in lucknow
पूर्व वीसी का गेस्ट हाउस इस भवन में हो रहा संचालित - फोटो : amar ujala
एलडीए के पूर्व वीसी बीबी सिंह सहित पांच के अवैध निर्माण तोडे़ जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को एलडीए की विहित प्राधिकारी कोर्ट ने आदेश कर दिया। पूर्व वीसी का विशालखंड-5 में आवासीय भवन में गेस्ट हाउस संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, पूर्व वीसी ने इसे अपना होने से ही साफ मना कर दिया है। एलडीए के विहित प्राधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुल पांच अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश किए गए हैं। इनमें पूर्व वीसी बीबी सिंह का भूखंड 5/39 विशालखंड गोमतीनगर पर गेस्ट हाउस संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा सुल्तानपुर रोड पर सरोज इंस्टीट्यूट के पास धीरज अमरनानी, विकल्पखंड 4/139 पर अजय कुमार बघेल, बरौलिया डालीगंज में भूखंड 46 पर इरशाद और नेहरू एंक्लेव में रूपायन-58 में ममता मिश्रा के अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भूखंड मेरा नहीं है

illegal construction will be distroyed in lucknow
पूर्व वीसी का गेस्ट हाउस - फोटो : amar ujala
नेहरू एंक्लेव में सीढ़ियों के पास के हिस्से को घेरकर निर्माण कर लिया गया है।  विपुलखंड में 3/26 पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और 3/72 विभवखंड पर शिव प्रसाद वर्मा के अवैध निर्माण सील करने के आदेश किए गए हैं।

भूखंड 5/39 मेरा नहीं है। यह किसी और का है। एलडीए ने गलती से मेरे नाम से नोटिस और ध्वस्तीकरण आदेश की कार्रवाई की है। - बीबी सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस व पूर्व एलडीए वीसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed