फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal colony demolished

35 बीघा में बनी शाइन सिटी की अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony demolished
बिल्डर भूखंड बेचकर हुआ फरार, फंसे खरीदार
विज्ञापन

शाइन सिटी बिल्डर की 35 बीघे में फैली सॉलिटेयर सिटी का अवैध निर्माण एलडीए ने ध्वस्त कर दिया है। शुक्रवार को तीसरी बार एलडीए की जेसीबी यहां हुई प्लॉटिंग और साइट ऑफिस तोड़ने के लिए चली। अधिकारियों का दावा है कि अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं कार्रवाई के समय ऐसे खरीदार भी वहां पहुंचे, जिनको भूखंड बेचकर बिल्डर कंपनी के निदेशक फरार हो गए हैं। ऐसे में खरीदी हुई जमीन पर कब्जा भी खरीदारों को नहीं मिल पा रहा है।
विहित प्राधिकारी डीके सिंह ने खुद मौके पर मौजूद रहकर कॉलोनी का अवैध निर्माण तोड़वाया। वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन 2 के अधिशासी अभियंता दिवाकर त्रिपाठी ने कराई। करीब 90 वर्गमी जमीन शुक्रवार को खाली कराई गई। डीके सिंह ने बताया कि कॉलोनी के लिए कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। इसके बाद तत्कालीन विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने अवैध कॉलोनी के निर्माण तोड़ने का आदेश कर दिया था।
विज्ञापन

दुबई में बैठा हुआ कंपनी का निदेशक राशिद
सॉलिटेयर सिटी के नाम से यह कॉलोनी अवैध रूप से शाइन सिटी के निदेशक राशिद नईम ने बसाई। खरीदारों का पैसा हड़पने के कई पुलिस मुकदमे होने के बाद वह देश छोड़कर भाग चुका है। इस समय उसके दुबई में मौजूद होने की बात सामने आई है। सॉलिटेयर सिटी की तरह लखनऊ और इससे सटे बाराबंकी के इलाके में उसकी आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। रेरा और एलडीए में भी इसकी शिकायतें हैं, जिन पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed