फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal bus stand owner misbehave with ARTO

एआरटीओ से अभद्रता, सिपाही की वर्दी फाड़ी, असलहा ताना

Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal bus stand owner misbehave with ARTO
राजधानी में ड्यूटी पर तैनात एआरटीओ विवेक सिंह को अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

दबंगों ने पीछा कर उनकी कार रुकवाई और प्रवर्तन सिपाहियों पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद एक की वर्दी फाड़ दी।
विरोध पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की धमकी दे डाली। एआरटीओ ने शनिवार को अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, हरदोई में एआरटीओ के पद पर कार्यरत विवेक सिंह ने बताया कि विशेष चेकिंग के चलते समय-समय पर उनकी ड्यूटी लखनऊ में भी लगाई जाती है।

शनिवार तक वह ड्यूटी पर ही थे। बृहस्पतिवार रात जब वे विशेष चेकिंग अभियान में थे तो एक गाड़ी लगातार उनका पीछा कर रही थी।
आशियाना इलाके में पहुंचकर उन्होंने अपनी गाड़ी किनारे लगवाकर सिपाहियों से पीछा कर रहे वाहन को रुकवाने के लिए कहा।
जैसे ही प्रवर्तन सिपाही नीरज पांडे और कुलदीप यादव ने वाहन रुकवाया तो दबंगों ने असलहा तान दिया और एक की वर्दी फाड़ डाली।
एआरटीओ ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें गाड़ी से कुचलने की धमकी दे डाली। एआरटीओ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो दबंग भाग निकले।
एआरटीओ का आरोप है कि अभिषेक उर्फ लक्ष्य, वसंत, दिलशाद और एक अज्ञात अवध चौराहे के पास से ट्रेवल प्वॉइंट के नाम से अवैध बस स्टैंड चलाते हैं।
यहां से बसें दिल्ली व बिहार समेत अन्य प्रदेशों में भेजी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कई अवैध बसों के चालान किए थे। इसे लेकर ही ये लोग पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed