फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ikbal ansari speaks on non controversial land of ram temple.

राम मंदिर: बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले, गैर विवादित जमीन वापस देने पर कोई एतराज नहीं

Tue, 29 Jan 2019 01:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
ikbal ansari speaks on non controversial land of ram temple.
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट में गैर विवादित जमीन वापस दिए जाने के लिए दी गई याचिका पर बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी का कहना है कि हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। 2.77 एकड़ पर ही थी मस्जिद, उसी पर विवाद है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव आते ही अयोध्या मुद्दे को लेकर सरगर्मियां शुरू हो जाती हैं। सरकार राम मंदिर पर केवल राजनीति कर रही है। विकास और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अयोध्या में विवादास्पद राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद स्थल के पास अधिग्रहण की गई 67 एकड़ जमीन को उसके मूल मालिकों को लौटाने की अनुमति मांगने के लिये मंगलवार को कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिससे इस मुद्दे पर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि विवाद केवल 2.77 एकड़ जमीन का है। बाकी जमीन सरकार ले सकती है लेकिन जब तक 2.77 एकड़ का मामला नहीं निपट जाता राम मंदिर नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी महबूब बोले, भाजपा ने अपनी छवि बनाने के लिए दाखिल की याचिका

मुस्लिम पैरोकार हाजी महबूब का कहना है कि भाजपा अपनी छवि बचाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रही है। भाजपा के लोग राम मंदिर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। मुसलमानों व देश के साथ गलत हो रहा है। जब सारी जमीन का अधिग्रहण हुआ था तो इस याचिका का क्या मतलब? जिसके पक्ष में कोर्ट निर्णय दे उसी को सारी जमीन वापस दे दी जाए।

मुस्लिम धर्मगुरूओं व नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, केंद्र सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का कहना है कि इस तरह के मुद्दे उठाकर केंद्र सरकार प्रमुख मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। जिसे गैरविवादित जमीन बताया जा रहा है उस पर कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। यहां कोई निर्माण नहीं हो सकता। जब तक फैसला न आए किसी को निर्माण की इजाजत न दी जाए।

शिया धर्म गुरू मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि जब तक पूरे मामले पर फैसला न हो जाए तब तक किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। केंद्र सरकार ने चुनाव को देखते हुए कोर्ट में याचिका दी है। भाजपा विकास के मुद्दे पर 2019 का चुनाव नहीं लड़ना चाहती है।

इन सबसे अलग शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि जो विवादित जमीन है वह बहुत थोड़ी सी है। ऐसे में गैरविवादित जमीन अगर छोड़ दी जाती है तो यहां जब तक राम मंदिर निर्माण शुरू होगा तब तक विवादित जमीन का भी निर्णय आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed