{"_id":"5bf3bbb4bdec2269a369bed0","slug":"ikbal-ansari-speaks-on-making-law-over-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले, राम मंदिर के लिए कानून बने तो ऐतराज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले, राम मंदिर के लिए कानून बने तो ऐतराज नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए अगर संसद में कानून बनता है तो इससे मुझे ऐतराज नहीं है। इस मुद्दे पर अब राजनीति खत्म होनी चाहिए।
विज्ञापन
इकबाल ने कहा कि अब मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर झगड़ा खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहती है कि कानून बने तो हमें कोई एतराज नहीं।
गौरतलब है कि 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसका मकसद राम मंदिर के पक्ष में देश भर में माहौल बनाना है।
विज्ञापन
इसी कारण से राम मंदिर मुद्दा फिर से चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में मामले की सुनवाई करने की बात कही है।