फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ikbal Ansari prays to God to BJP win in Milkipur assembly seat.

Milkipur By-Election: इकबाल अंसारी ने कैमरे के सामने भाजपा की जीत की दुआ की, बोले- अयोध्या की पहचान योगी जी

Mon, 27 Jan 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jan 2025 03:31 PM IST
सार

Milkipur Upchunav: बाबरी मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत की दुआ की और मुसलमानों से भाजपा को वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन
Ikbal Ansari prays to God to BJP win in Milkipur assembly seat.
बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

Milkipur Election News: अयोध्या विवाद में बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत की दुआ की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास हो रहा है। यहां सड़कें हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है। नगर की सूरत बदल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को सजाया संवारा है। अयोध्या की पहचान योगी जी से है। उन्होंने सभी मुसलमानों से मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा को वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कैमरे के सामने भाजपा की जीत की दुआ की। कहा कि अयोध्या विवाद को पीछे छोड़ चुकी है और अब यहां विकास हो रहा है। अगर मिल्कीपुर में योगी जी की जीत हुई तो मिल्कीपुर में भी इसी तरह विकास होगा।
विज्ञापन


बता दें कि मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि 8 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया है जबकि सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed