{"_id":"5efceeb08ebc3e433f0b490c","slug":"iim-increased-fees-for-new-courses149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम लखनऊ : नए बैच की 35 फीसदी से ज्यादा बढ़ी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम लखनऊ : नए बैच की 35 फीसदी से ज्यादा बढ़ी फीस
Thu, 02 Jul 2020 01:44 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ में पीजीपी कार्यक्रम के नए बैच के विद्यार्थियों को 35 फीसदी से ज्यादा बढ़ी फीस चुकानी होगी। संस्थान ने वर्ष 2020-22 के लिए फीस स्ट्रक्चर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पिछले साल से यह 35.95 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
दो साल के पाठ्यक्रम में अभी तक कुल 14 लाख 16 हजार फीस चुकानी पड़ती थी। अब कुल 19 लाख 25 हजार रुपये फीस चुकानी पड़ेगी। आईआईएम लखनऊ के सीसीएमआर चेयरपर्सन प्रो. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि 2020 बैच के लिए फीस बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव जून 2019 में हुई बोर्ड बैठक में ही ले लिया गया था।
विज्ञापन
कैट की प्रक्रिया शुरू होने पर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उनके अनुसार आईआईएम लखनऊ ने वर्ष 2013 में अपनी फीस 10 प्रतिशत घटाकर 10.8 लाख रुपये कर दी थी। इसे एक बार 2013 के लेवल पर लाया गया।
विज्ञापन
2016 में फीस 14 लाख की गई है। इसके बाद से अब जाकर फीस बढ़ाई गई है। एआईआरएफ की रैंक वाले शीर्ष चार प्रबंध संस्थानों में आईआईएम लखनऊ की फीस अब भी सबसे कम है। यह फीस केवल नए विद्यार्थियों के लिए है। दाखिला लेकर पढ़ रहे विद्यार्थियों को बढ़ी फीस नहीं देनी है। वर्ष 2019 वर्ष 2020 फीस प्रथम वर्ष 7,13,000 10,05,000 और फीस द्वितीय वर्ष 7,03,00 9,20,000 कुल 14,16,000 19,25,000 फीस है।