{"_id":"5cde6dbfbdec22072e6f7ddb","slug":"ignoring-rules-and-security-conductor-and-driver-carried-gas-cylinder-in-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसों की खातिर जान से खिलवाड़ : नियम व सुरक्षा ताक पर रख यात्रियों से भरी बस में रख लिया गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों की खातिर जान से खिलवाड़ : नियम व सुरक्षा ताक पर रख यात्रियों से भरी बस में रख लिया गैस सिलेंडर
Fri, 17 May 2019 01:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 17 May 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा को दरकिनारे कर बस में रखा सिलेंडर
- फोटो : अमर उजला
परिवहन निगम के चालक एवं परिचालक चंद रुपये खातिर प्रबंध निदेशक के आदेश को दरकिनार करके अति ज्वलनशील पदार्थ को यात्रियों संग ढो रहे हैं। कैसरबाग अड्डे पर बृहस्पतिवार को चालक एवं परिचालक ने यात्रियों से भरी बस में भरा गैस सिलेंडर अंदर रख लिया तो यात्रियों ने सिलेंडर उतारने को लेकर हंगामा कर दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रबंधन) काशी प्रसाद ने पहुंच करके गैस सिलेंडर को उतरवाया और प्रकरण की शिकायत देवी पाटन परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक से की। काशी प्रसाद के मुताबिक बस संख्या यूपी 40 टी 2674 कैसरबाग से बहराइच जा रही थी।

Trending Videos
यात्री ने संकेत देकर बस को रुकवाया और उसने परिचालक से कान में बात की, फिर रुपये दिए और गैस सिलेंडर लेकर बस में सवार हो गया। यात्रियों ने चालक से बस को रुकवा दिया, लेकिन परिचालक ने बस से गैस सिलेंडर उतारने से इंकार कर दिया।
तब देवी पाटन के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्र को मोबाइल फोन से घटनाक्रम बताया तो उन्होंने चालक एवं परिचालक को फटकार करके यात्री सहित गैस सिलेंडर को उतरवाया।
तब देवी पाटन के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्र को मोबाइल फोन से घटनाक्रम बताया तो उन्होंने चालक एवं परिचालक को फटकार करके यात्री सहित गैस सिलेंडर को उतरवाया।